Explore

Search

March 13, 2026 5:45 pm

लकड़ी नबीगंज : वंशावली सत्यापन के नाम पर 35 हजार की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

वंशावली सत्यापन के नाम पर 35 हजार की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान के लकड़ी नबीगंज अंचल में पटना विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, कार्यालय में मचा हड़कंप

सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज अंचल कार्यालय में सोमवार को पटना से आई निगरानी टीम (विजिलेंस) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी गिरीश देव तिवारी को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई गोपालपुर निवासी अजीत सिंह की शिकायत पर की गई। अजीत सिंह की जमीन से जुड़ा एक विवाद चल रहा था, जिसकी वंशावली सत्यापन की जिम्मेदारी राजस्व कर्मचारी गिरीश देव तिवारी को दी गई थी।

शिकायत के अनुसार, कर्मचारी ने वंशावली सत्यापन के एवज में 35 हजार रुपये की मांग की थी। जब अजीत ने पैसा नहीं दिया, तो वंशावली सत्यापन की प्रक्रिया रोक दी गई।

इसके बाद अजीत सिंह ने पटना विजिलेंस को लिखित शिकायत सौंपी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाकर सोमवार को रिश्वत लेते हुए कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी मौके से गायब हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लकड़ी नबीगंज अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। कुछ निजी व्यक्ति दलाल के रूप में काम करते हैं जो अंचलाधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से कमीशन पर फाइलें पास कराते हैं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बिना रिश्वत किसी भी फाइल की सुनवाई नहीं होती। कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। विजिलेंस की इस कार्रवाई से लोगों को राहत और उम्मीद की किरण दिखाई दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर