Explore

Search

May 5, 2026 11:37 pm

हसनपुरा : सड़क दुर्घटना में बारात जा रही सवारी गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई, एक दर्जन से अधिक घायल

सड़क दुर्घटना में बारात जा रही सवारी गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई, एक दर्जन से अधिक घायल
✒️ स्वराज सिंह

हसनपुरा के फलदुधिया गांव के समीप शनिवार की देर शाम हुई दुर्घटना, कई की हालत गंभीर

हसनपुरा (सिवान) : सिवान-सिसवन मुख्य पथ पर शनिवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक बारात से भरी सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई।

सवारी गाड़ी में सवार सभी यात्री इस टक्कर में घायल हो गए। घायलों में कन्हैया राम, सत्येंद्र राम, लाली राम, अमर राम और उत्तम राम की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि बिगन राम, संतोष राम, भोला राम और सुभाष राम को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। स्थिति गंभीर होने पर घायलों को सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज जारी है।

बताया गया कि सवारी गाड़ी सिसवन क्षेत्र के भागर गांव निवासी महेश राम के पुत्र अरविंद कुमार की बारात लेकर हूरहाड़ा (गोपालपुर के समीप) जा रही थी, उसी दौरान फलदुधिया गांव के पास यह हादसा हो गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव और बारात में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर