Explore

Search

March 13, 2026 5:06 am

हसनपुरा : सुरहुरी बाजार में उत्पाद विभाग की छापेमारी, बड़ी मात्रा में शराब बरामद, दो कारोबारियों पर एफआईआर

सुरहुरी बाजार में उत्पाद विभाग की छापेमारी, बड़ी मात्रा में शराब बरामद, दो कारोबारियों पर एफआईआर
✒️ स्वराज सिंह

हसनपुरा थाना क्षेत्र में खुलेआम शराब बिक्री की सूचना पर की गई कार्रवाई, आरोपी फरार

सिवान : हसनपुरा थाना क्षेत्र के सुरहुरी बाजार में रविवार की देर शाम उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया।

इस छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाजार क्षेत्र में खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है।

जब टीम मौके पर पहुंची, उससे पहले ही शराब कारोबारियों को भनक लग गई और वे भाग निकले। हालांकि, मौके से 96 पीस टेट्रा पैक ‘बंटी-बबली’ और 42 पीस ‘8 पीएम’ ब्रांड की शराब बरामद की गई।

धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सुरहुरी निवासी आज़ाद यादव और सुंदर यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दोनों की तलाश में आगे की कार्रवाई जारी है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर