Explore

Search

June 25, 2026 6:26 pm

सिवान : दहा नदी पुल के नीचे मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

दहा नदी पुल के नीचे मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान: नगर थाना क्षेत्र स्थित दहा नदी पुल के नीचे रविवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि शव करीब 30 वर्षीय युवक का है और उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार की दोपहर एक व्यक्ति जब दहा नदी पुल के नीचे गया तो वहां उसे एक युवक का शव दिखाई दिया। उसने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत हादसे में हुई है या यह मामला हत्या से जुड़ा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। नगर थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर