Explore

Search

March 13, 2026 11:09 am

सिवान : टेलीफोन एक्सचेंज से केबल चोरी कर बेचने के दौरान एक गिरफ्तार

टेलीफोन एक्सचेंज से केबल चोरी कर बेचने के दौरान एक गिरफ्तार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज से केबल चोरी कर बेचने के प्रयास में एक निजी कर्मी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। यह घटना उस समय सामने आई जब उप मंडल अभियंता मनोज कुमार प्रसाद खुद निरीक्षण के लिए टेलीफोन एक्सचेंज पहुंचे थे। उन्होंने मौके पर देखा कि मनोज पंडित नामक एक निजी कर्मी एक्सचेंज के एमडीएफ रूम से पीसीएम केबल काट कर बोरे में भरकर ले जा रहा था।

मनोज पंडित पचलखी के रास्ते होते हुए किसी गांव में स्थित एक कबाड़ की दुकान पर केबल बेचने की कोशिश कर रहा था, तभी अभियंता ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला बयान दिया कि वह उक्त कार्य कार्यालय के ही एक पदाधिकारी के कहने पर कर रहा था। इस मामले में उप मंडल अभियंता मनोज कुमार प्रसाद ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन दिया है।

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आवेदन प्राप्त हुआ है और सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर