Explore

Search

March 16, 2026 7:06 am

सिवान : सोन नदी पर बनेगा 9 करोड़ की लागत से आरसीसी पुल, हजारों लोगों को होगा लाभ

सोन नदी पर बनेगा 9 करोड़ की लागत से आरसीसी पुल, हजारों लोगों को होगा लाभ
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने दी जानकारी, माझा से सिवान की दूरी होगी कम

सिवान: जिले के विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने जानकारी दी कि मकरियार पंचायत अंतर्गत पकड़ी-मकरियार में ईश्वरी चौधरी के बथान के समीप सोन नदी पर आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर ₹9 करोड़ की लागत आएगी।

विधायक ने बताया कि पुल बन जाने से माझा से सिवान तक की दूरी काफी कम हो जाएगी। इसका सीधा लाभ पश्चिमी क्षेत्र के हजारों लोगों को मिलेगा, जो वर्षों से बेहतर आवागमन की सुविधा के अभाव से जूझ रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सिवान-मैरवा पथ पर स्थित श्यामपुर से चनउर होते हुए धनौती तक की सड़क जो वर्तमान में जर्जर स्थिति में है, उसका भी शीघ्र राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मजबूती से पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा।

इस परियोजना के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आरईओ डिपार्टमेंट के माध्यम से ₹9 करोड़ का टेंडर जारी होने वाला है।

इन दोनों योजनाओं से सिवान के ग्रामीण क्षेत्र के आवागमन, व्यापार और आपसी संपर्क में उल्लेखनीय सुधार आने की संभावना है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर