Explore

Search

March 11, 2026 4:55 am

हसनपुरा नगर पंचायत वार्ड एक उपचुनाव: दो अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

हसनपुरा नगर पंचायत वार्ड एक उपचुनाव: दो अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन
✒️ स्वराज सिंह

वार्ड पार्षद खुर्शीद आलम के निधन से रिक्त हुआ था पद, 28 जून को होगा मतदान

हसनपुरा (सिवान): नगर पंचायत हसनपुरा के वार्ड संख्या 1 में पार्षद पद के उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई। बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में चुनावी प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 28 मई से शुरू होकर 5 जून को पूर्ण हुई, जिसमें दो अभ्यर्थियों जैबुल निशा और कुलदीप यादव ने नामांकन दाखिल किया। यह नामांकन कार्य प्रतिनियुक्त प्रखंड प्रधान सहायक सेराज हवारी द्वारा संपन्न कराया गया।

चुनाव की प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:

  • संवीक्षा: 6 जून से 9 जून तक
  • नाम वापसी: 10 जून से 12 जून तक
  • प्रतीक का आवंटन व सूची का प्रकाशन: 13 जून
  • मतदान तिथि: 28 जून, स्थान – अरंडा टोला नवादा स्थित दारोगा राम के मकान के समीप चलंत मतदान केंद्र, समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक
  • मतगणना: 30 जून

गौरतलब है कि यह उपचुनाव पूर्व वार्ड पार्षद खुर्शीद आलम के निधन के बाद रिक्त हुए पद के लिए हो रहा है। स्थानीय जनता में चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर