Explore

Search

June 25, 2026 9:56 pm

सिवान : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का पौधारोपण अभियान, कचहरी परिसर में लगाए गए छायादार वृक्ष

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का पौधारोपण अभियान, कचहरी परिसर में लगाए गए छायादार वृक्ष
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में चला पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, “एक पेड़ मां के नाम” की अपील

सिवान: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सिवान द्वारा कचहरी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया। कार्यक्रम के तहत दर्जनों स्थानों पर छायादार वृक्ष लगाए गए, जिससे आने वाले समय में हरियाली और पर्यावरण संतुलन को बल मिलेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन न सिर्फ मानव जीवन बल्कि सभी जीव-जंतुओं के लिए आवश्यक है, और यह संतुलन सिर्फ वृक्षारोपण से ही संभव है। उन्होंने कहा, “हमारी मूलभूत आवश्यकताएं – सांस, भोजन और पानी – सभी पर्यावरण पर निर्भर हैं। हम सभी को कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाना चाहिए।”

कार्यक्रम में कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से:

  • प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान
  • पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव
  • पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह
  • जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा
  • जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह,
  • देवेंद्र गुप्ता, संतोष रावत आदि शामिल रहे।

भाजपा का यह अभियान जन-जागरूकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर