Explore

Search

June 25, 2026 9:47 pm

सिवान : सड़क जाम मामले में पांच नामजद समेत 50 अज्ञात पर केस दर्ज, मृतक के परिजन भी शामिल

सड़क जाम मामले में पांच नामजद समेत 50 अज्ञात पर केस दर्ज, मृतक के परिजन भी शामिल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

संजय कुमार की मौत के बाद हुए सड़क जाम पर पुलिस ने की कार्रवाई, वीडियो के आधार पर अज्ञातों की हो रही पहचान

सिवान: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली के पास बुधवार की सुबह संजय कुमार (निवासी भवानी मोड़, पचरूखी थाना) को गंभीर हालत में डायल 112 की टीम ने उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है

हैरानी की बात यह है कि प्राथमिकी में मृतक संजय के स्वजन भी शामिल हैं। हुसैनगंज थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि जिन पांच लोगों को नामजद किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • मृतक की मां दुलारी देवी
  • भाई कृष्णा महतो
  • धनंजय महतो
  • बहन आरती कुमारी
  • महादेवा थाना क्षेत्र के बिंदुसार निवासी गुरफान सिद्दीकी

इसके अतिरिक्त करीब 50 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है, जिनकी पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर