Explore

Search

March 17, 2026 5:24 am

सीवान में कोचिंग छोड़ घर लौट रहे पिता को बदमाश ने मारी गोली, बाल-बाल बचे जान से

सीवान में कोचिंग छोड़ घर लौट रहे पिता को बदमाश ने मारी गोली, बाल-बाल बचे जान से
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भादा पुल के पास दिनदहाड़े वारदात, पीड़ित अमजद अली को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

सीवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादा पुल के समीप सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाश ने गोली मार दी। घायल की पहचान धनौती थाना क्षेत्र के बढ़ेया गांव निवासी तैयब हुसैन के पुत्र अमजद अली (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना उस समय हुई जब अमजद अली अपनी पुत्री को महादेवा स्थित कोचिंग सेंटर छोड़कर घर लौट रहे थे। तभी भादा पुल के पास पीछे से एक बदमाश आया और गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। जब उन्होंने भागने की कोशिश की तो बदमाश ने दूसरी गोली भी चलाई, जो उनके हाथ को छूती हुई निकल गई।

घायल अमजद अली ने बताया कि जब बदमाश ने तीसरी गोली चलाई तो वह पिस्टल में ही फंस गई। इसी दौरान उन्होंने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद अमजद किसी तरह पास के गांव तक पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हमलावर की पहचान और घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर