Explore

Search

March 1, 2026 11:53 am

तरवारा: बारात में शरारती तत्वों ने की फायरिंग, दुल्हन के चाचा को मारपीट कर किया घायल

तरवारा: बारात में शरारती तत्वों ने की फायरिंग, दुल्हन के चाचा को मारपीट कर किया घायल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

श्रीनगर में शादी समारोह के दौरान फैली अफरातफरी, पुलिस कर रही मामले की जांच

तरवारा (सिवान), 2 जून :
जीबी नगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में 30 मई की रात शादी समारोह के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग कर दी और दुल्हन के चाचा जितेंद्र कुमार राम को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र राम की भतीजी की बारात आई हुई थी। उसी दौरान गमछा से चेहरा ढंके कुछ हथियारबंद युवक विवाह स्थल पर पहुंच गए। जब जितेंद्र कुमार राम ने उनकी पहचान करने की कोशिश करते हुए उनका चेहरा खोलने का प्रयास किया, तो आरोपितों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया।

इसके बाद शरारती तत्वों ने दो से तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बाराती और घराती इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, स्थिति सामान्य होने के बाद विवाह किसी तरह संपन्न कराया गया।

घटना को लेकर दुल्हन के चाचा ने जीबी नगर थाना में आवेदन देकर सिकंदर महतो, महेंद्र महतो, सूरज महतो, इंद्रजीत महतो सहित अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया है। शिकायत में उन्होंने गाली-गलौज, मारपीट, फायरिंग और लूटपाट की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि, “घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित से लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।”

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर