Explore

Search

March 13, 2026 6:23 pm

सिवान: महिला संवाद कार्यक्रम में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी, विकास के लिए महिलाओं से मांगे सुझाव

सिवान: महिला संवाद कार्यक्रम में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी, विकास के लिए महिलाओं से मांगे सुझाव
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज और रघुनाथपुर में जीविका के सौजन्य से हुआ आयोजन, ग्राम संगठन की महिलाओं ने रखीं अपनी मांगें

जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार को जीविका के तत्वावधान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना और स्थानीय विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।

हुसैनगंज प्रखंड के खानपुर खैराटी और पश्चिमी हरिहांस में आयोजित संवाद में प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त करने हेतु कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाना आवश्यक है ताकि वे उनका लाभ उठा सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की मन की आकांक्षाएं जानकर सरकार आगामी योजनाएं बेहतर तरीके से बना सकेगी। कार्यक्रम में मिथिलेश प्रसाद, नीतू कुमारी, रवीना कुमारी, सरोज कुमारी, ईशा कुमारी, सविता कुमारी, सरिता देवी, बिंदु देवी, मुन्नी देवी, निक्की कुमारी आदि उपस्थित रहीं।

वहीं, रघुनाथपुर प्रखंड के आदमपुर स्थित गौरा कुंवर महाविद्यालय परिसर में बीपीएम अशोक कुमार और महिला विकास स्वावलंबी की अध्यक्ष सुमन देवी की अगुवाई में संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं ने अपने-अपने वार्ड स्तर पर विकास की मांगें भी रखीं, जिनमें शामिल हैं:

  • जीविका भवन की स्थापना
  • प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता
  • गांवों में पुस्तकालय की स्थापना

इस मौके पर सीसी चिरंजीवी सिंह, अनीता देवी, कंचन कुमारी, सरिता देवी, प्रियंका सिंह सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर