चलती ऑटो से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं महिला, चक्कर आने से हुई दुर्घटना
सिवान : सराय थाना क्षेत्र के महापुर के पास रविवार को एक चलती ऑटो से गिरने के कारण संजू देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला बसंतपुर थाना क्षेत्र के खेड़ाय गांव निवासी राजेंद्र राम की पत्नी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार संजू देवी जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ऑटो से जा रही थीं। रास्ते में महापुर के समीप उन्हें अचानक चक्कर आ गया और संतुलन बिगड़ने से वे चलती ऑटो से नीचे गिर गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से संजू देवी को आनन-फानन में सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

