Explore

Search

March 18, 2026 9:09 am

आंदर : सीताराम सह रुद्रमहायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा क्षेत्रकलश यात्रा, जयघोष से गूंजा क्षेत्र

आंदर : सीताराम सह रुद्रमहायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा क्षेत्र
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

आंदर के चितौर मठिया में शुरू हुआ महायज्ञ, आठ जून को होगी पूर्णाहुति

आंदर (सिवान): प्रखंड के चितौर मठिया परिसर में आयोजित सीताराम सह रुद्रमहायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और श्रद्धा से सराबोर माहौल में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।

यज्ञाचार्य पंडित चंदन महाराज के सान्निध्य में यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मसूदहा, भरटोलिया, आंदर बाजार होते हुए दाहा नदी तक पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नदी से जल भरकर कलशों को वापस यज्ञ स्थल लाया गया, जहां गणेश पूजन एवं देवी-देवताओं की आराधना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

यात्रा के दौरान “जय श्रीराम”, “हर-हर महादेव”, “जय माता दी” जैसे जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति 8 जून को संपन्न होगी। इसके पूर्व प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ शाम को प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर यज्ञाध्यक्ष रोहित कुमार साह, रामेश्वर साह, सचिव रामकिशुन साह, चंदेश्वर साह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर