Explore

Search

March 18, 2026 5:48 pm

हुसैनगंज : लूटकांड में वांछित बदमाश शाहबाज खान गिरफ्तार, हथियार और बाइक के पार्ट्स बरामद

हुसैनगंज : लूटकांड में वांछित बदमाश शाहबाज खान गिरफ्तार, हथियार और बाइक के पार्ट्स बरामद
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया में छापेमारी, पुलिस ने कट्टा, गोली और लूटी गई बाइक के हिस्से किए जब्त

हुसैनगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में 26 मई की रात आंदर में हुई लूटकांड (कांड संख्या 134/25) के सिलसिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

आंदर थाना, हुसैनगंज थाना एवं डीआईओ की संयुक्त टीम ने लूटकांड में पूर्व से गिरफ्तार विनय कुमार की निशानदेही पर तेतरिया निवासी शाहबाज खान के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक केटीएम बाइक और लूटकांड में प्रयुक्त बाइक के कुछ पार्ट्स बरामद किए।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक शाहबाज खान आंदर लूटकांड में संलिप्त था। उसके पास से न केवल अवैध हथियार और कारतूस मिले, बल्कि लूट में प्रयुक्त बाइक के कुछ हिस्से भी जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उचित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर