Explore

Search

June 20, 2026 10:21 am

हसनपुरा : विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग में सात साल पुरानी शादी के बाद गहराया विवाद, बहन ने दर्ज कराई एफआईआर

हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग गांव में एक विवाहिता की मौत मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तीन महिलाओं सहित कुल नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

यह प्राथमिकी मृतका की बहन अर्चना गुप्ता (निवासी – हरिसिद्ध थाना, अरेराज, मोतिहारी) द्वारा दर्ज कराई गई है। उसने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब सात वर्ष पूर्व उसरी बुजुर्ग निवासी छट्ठू लाल गुप्ता के पुत्र धनंजय जायसवाल से 10 लाख नकद व पांच लाख रुपये मूल्य के गहनों के साथ हुई थी।

अर्चना गुप्ता का आरोप है कि शादी के शुरुआती दो वर्षों तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से चार पहिया वाहन की मांग की जाने लगी। जब उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई, तो प्रताड़ना बढ़ती गई और अंततः उसकी बहन की हत्या कर दी गई।

इस गंभीर आरोप के आधार पर एमएच नगर थाना में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर