Explore

Search

March 4, 2026 7:31 am

गोरेयाकोठी : “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” : गोरेयाकोठी में भाजपा की मंडल कार्यसमिति बैठक में विधायक देवेश कांत सिंह का आह्वान

“बूथ जीतो, चुनाव जीतो” : गोरेयाकोठी में भाजपा की मंडल कार्यसमिति बैठक में विधायक देवेश कांत सिंह का आह्वान
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, पांच महीने तक मिशन मोड में काम करने की अपील

सिवान (बिहार) : गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर कला में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल महामंत्री भिखारी सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र गिरी ने की, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवेश कांत सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “बूथ जीतो, चुनाव जीतो।” उन्होंने सात पंचायतों के बूथ अध्यक्षों से संवाद कर बूथ कमेटियों की स्थिति की जानकारी ली और संगठन को अधिक धारदार और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 12 लोगों की बूथ कमिटी का गठन किया जा चुका है और सभी बूथ अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचना तंत्र को मज़बूत करें। साथ ही पन्ना प्रमुख की नियुक्ति कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं।

विधायक ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो पूरी तरह से जनता को समर्पित है। “हमारे कार्यकर्ता पांच वर्षों तक संगठन के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन यदि सूचना का प्रवाह बूथ तक नहीं पहुंचता तो हम कमजोर पड़ जाते हैं। आने वाले पांच महीने बेहद महत्वपूर्ण हैं। बूथ स्तर पर जाकर मेहनत करें, ताकि हम हर बूथ पर जीत सुनिश्चित कर सकें,” उन्होंने कहा।

बैठक में सिवान पूर्वी के जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने सोशल मीडिया की भूमिका और संगठन विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों का भरपूर उपयोग करना चाहिए ताकि जनसंपर्क और प्रचार अधिक प्रभावशाली हो।

बैठक में जिला महामंत्री काली चरण प्रजापति, विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, गोरेयाकोठी मध्य मंडल अध्यक्ष कुबेर प्रसाद कुशवाहा, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी सहित वसी अहमद खां, मीरा देवी, विनय कुमार गिरी, बिनोद सिंह, तारकेश्वर सिंह, राजेश सिंह, मनोज सिंह, दीपक पटेल, ओमप्रकाश यादव, बीपीन बिहारी सिंह, राजू राम, ब्रजेश प्रसाद, अमरजीत सिंह, प्रियांस दुबे, रानू पटेल व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर