Explore

Search

March 20, 2026 4:07 am

लकड़ी नबीगंज : तेज रफ्तार डंपर ने ली शिक्षक की जान, विद्यालय से लौटते वक्त हुआ हादसा

लकड़ी नबीगंज : तेज रफ्तार डंपर ने ली शिक्षक की जान, विद्यालय से लौटते वक्त हुआ हादसा
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सारण के पानापुर विद्यालय में कार्यरत थे नैमुद्दीन मियां, डंपर चालक हादसे के बाद फरार

सिवान (लकड़ी नबीगंज): थाना क्षेत्र के मुसेपुर गंडक नहर मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार शिक्षक नैमुद्दीन मियां की तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक बलथरा गांव के तपसी मियां के 52 वर्षीय पुत्र थे।

बताया जा रहा है कि नैमुद्दीन मियां सारण जिले के पानापुर स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। विद्यालय से छुट्टी के बाद वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी गोपालपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने मुसेपुर गंडक नहर मार्ग के मोड़ के पास उन्हें टक्कर मार दी।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए नबीगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया

मृतक के परिवार में मातम पसरा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षक समुदाय में भी इस घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर