Explore

Search

March 15, 2026 1:21 pm

सिवान : जेड ए इस्लामिया कॉलेज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एन. मिश्रा का निधन, शिक्षा जगत में शोक

सिवान : जेड ए इस्लामिया कॉलेज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एन. मिश्रा का निधन, शिक्षा जगत में शोक
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, माहपुर खजरौनी में हुआ अंतिम संस्कार

सिवान: जिले के प्रख्यात शिक्षाविद्, जेड ए इस्लामिया कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष और संस्थापक सदस्य प्रो. बी.एन. मिश्रा का सोमवार पूर्वाह्न 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से न सिर्फ कॉलेज परिवार, बल्कि पूरे शैक्षणिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रो. मिश्रा कॉलेज की स्थापना से ही जुड़े रहे और हिंदी विभाग को सुदृढ़ आधार देने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। वे एक समर्पित शिक्षक, मार्गदर्शक और विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत के रूप में जाने जाते थे।

अपने पीछे वे पत्नी, पांच पुत्र और एक पुत्री सहित एक भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन को शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

प्रो. बी.एन. मिश्रा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव माहपुर खजरौनी (हुसैनगंज प्रखंड) स्थित दाहा नदी के तट पर किया गया, जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र श्रीनाथ मिश्रा ने उन्हें मुखाग्नि दी।

शिक्षा क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों, पूर्व छात्र-छात्राओं और कॉलेज के शिक्षकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे एक युग का अंत बताया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर