Explore

Search

June 25, 2026 1:12 am

सिवान : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

सिवान : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रेनुआ पुल के पास हुआ हादसा, दोनों घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के रेनुआ पुल के समीप सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी राजू कुमार और मोहित कुमार के रूप में की गई है।

घायल राजू कुमार ने बताया कि वे दोनों सुबह बाइक से घूमने निकले थे, तभी अचानक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर