Explore

Search

March 5, 2026 3:54 am

हसनपुरा : उप मुखिया पर लाठी-डंडा व तलवार से हमला, गंभीर रूप से घायल

हसनपुरा : उप मुखिया पर लाठी-डंडा व तलवार से हमला, गंभीर रूप से घायल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भूमि विवाद में बर्बर हमला, उंगली कटी, 5500 रुपये भी छीने

सिवान (एमएच नगर): थाना क्षेत्र के शेखपुरा पंचायत स्थित खाजेपुर खुर्द गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही कुछ लोगों ने उप मुखिया सुजीत वर्मा उर्फ रिंकू वर्मा पर लाठी-डंडा और तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, और उनके दाहिने हाथ की एक उंगली कट गई।

घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायल उप मुखिया ने थाने में 11 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि आरोपीगण उनके निजी भूमि पर जबरन पिलर लगाने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अचानक सभी ने एकजुट होकर लाठी, डंडा और तलवार से हमला बोल दिया। हमले के दौरान न सिर्फ उन्हें गंभीर चोटें आईं बल्कि उनकी जेब से ₹5500 भी जबरन छीन लिए गए।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर