Explore

Search

March 3, 2026 4:58 pm

सिवान : 27 मई को सिवान पहुंचेंगे प्रशांत किशोर, बादली मोड़ पर होगा भव्य स्वागत

27 मई को सिवान पहुंचेंगे प्रशांत किशोर, बादली मोड़ पर होगा भव्य स्वागत
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

आजम अली की जनता से अपील – ‘बिहार को बचाने के लिए प्रशांत किशोर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें’

सिवान: जन सुराज पार्टी के प्रणेता प्रशांत किशोर का 27 मई को सिवान में बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। जनसुराज के नेता आजम अली ने बताया कि प्रशांत किशोर की पदयात्रा मैरवा से आरंभ होकर सिवान मुख्यालय तक पहुंचेगी, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत स्थल बादली मोड़ स्थित सूता फैक्ट्री के पास तय किया गया है, जहां हजारों की संख्या में जनसुराज समर्थक, कार्यकर्ता और आम जनता एकत्र होकर उन्हें सम्मानित करेंगे।

इस कार्यक्रम की अगुवाई आजम अली स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार बदलाव यात्रा का यह पड़ाव सिवान के लिए ऐतिहासिक अवसर है। प्रशांत किशोर पिछले कई महीनों से बिहार के कोने-कोने में पदयात्रा कर रहे हैं और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनका मकसद है – राजनीति को जनता के हाथों में वापस लौटाना।

आजम अली ने कहा कि बिहार की वर्तमान स्थिति किसी से छिपी नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था हर मोर्चे पर राज्य पिछड़ रहा है। आज आवश्यकता है कि जनता जागे और बदलाव की इस लड़ाई में शामिल हो। उन्होंने कहा, “यह कोई पार्टी का प्रोग्राम नहीं, यह बिहार को रसातल से बाहर निकालने की कोशिश है। और इस कोशिश की अगुवाई कोई और नहीं, बल्कि प्रशांत किशोर कर रहे हैं, जिनके पास विजन भी है, योजना भी और नेतृत्व की क्षमता भी।”

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दिन के करीब 3 बजे शुरू होगा और इसमें जनसुराज के तमाम स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और आम लोग भाग लेंगे। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं और लोगों में खासा उत्साह है। सिवान में पदयात्रा के क्रम में प्रशांत किशोर विभिन्न मोहल्लों और गांवों में भी जाएंगे और लोगों से संवाद करेंगे।

आजम अली ने कहा कि यह समय है, जब हर एक बिहारवासी को यह तय करना होगा कि वह बदलाव का हिस्सा बनना चाहता है या चुपचाप तमाशा देखना चाहता है। उन्होंने कहा, “आज जो हालात हैं, उसमें प्रशांत किशोर जैसा ईमानदार, पढ़ा-लिखा और सोचने-समझने वाला नेतृत्व ही बिहार को बचा सकता है। इसलिए आज हर घर, हर गली और हर गांव से आवाज आनी चाहिए – ‘हम बदलाव चाहते हैं, हम जनसुराज चाहते हैं’।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रशांत किशोर का स्वागत करें और यह साबित करें कि सिवान बदलाव के लिए तैयार है।


 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर