Explore

Search

March 5, 2026 8:15 pm

मैरवा : रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की सात प्रशिक्षु खिलाड़ी बिहार हैंडबॉल टीम में चयनित

मैरवा : रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की सात प्रशिक्षु खिलाड़ी बिहार हैंडबॉल टीम में चयनित
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गोरखपुर में होने वाले राष्ट्रीय फेडरेशन कप में दिखाएंगी दम

मैरवा (सिवान): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फेडरेशन कप के लिए बिहार की घोषित 18 सदस्यीय हैंडबॉल टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी, मैरवा की सात प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने स्थान बनाया है। यह जानकारी एकेडमी के निदेशक सह संस्थापक संजय पाठक ने दी।

उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन 19 मई को पटना के दानापुर में आयोजित एक दिवसीय चयन शिविर में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयनित खिलाड़ियों में सिंधु कुमारी, निशा कुमारी, अंजली कुमारी, निक्की कुमारी, सुमन कुमारी, रुबी कुमारी एवं ज्योति कुमारी शामिल हैं।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 से 26 मई 2025 तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में आयोजित होगी।

इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने वालों में हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ सिवान की सचिव सलमा खातून, आईएमए सिवान अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण सिंहा, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. रीता सिंहा, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. रामजी चौधरी, डॉ. राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. सत्य प्रकाश, मुख्य संरक्षक डॉ. आर.एन. ओझा एवं आरएलबीएसए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा शामिल हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर