Explore

Search

March 23, 2026 5:19 pm

हुसैनगंज : उधार लिए पैसे मांगने पर युवक के साथ मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज

उधार लिए पैसे मांगने पर युवक के साथ मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सोने की चेन भी छीनी, जान से मारने की दी धमकी, हुसैनगंज थाना में दर्ज हुआ मामला

हुसैनगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के बल्ली टोला निवासी फुलेना यादव ने उधार दिए गए रुपये मांगने पर बेटे के साथ मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक माह पूर्व गांव के विकास यादव ने दुकान में सामान भरने के लिए फुलेना यादव से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। 17 मई को गांव से एक बारात में शामिल होने गए फुलेना यादव का पुत्र विश्वास यादव और विकास यादव के बीच उधारी को लेकर कहासुनी हो गई।

अगले दिन 18 मई को जब विश्वास यादव पैसे लेने विकास यादव के पास गया तो वहां विकास और उसके भाई संतोष यादव ने गाली-गलौज करते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया और विश्वास के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों ने गोली मारने की धमकी दी और विश्वास के गले से सोने की चेन भी छीन ली।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर