Explore

Search

June 20, 2026 7:39 am

लकड़ी नबीगंज : सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व विधायक देवेशकांत सिंह ने किया बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

लकड़ी नबीगंज में प्रखंड स्तरीय कार्यालय का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

सिवान (बिहार) : लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन परिसर में शुक्रवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और स्थानीय विधायक देवेशकांत सिंह ने संयुक्त रूप से प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया।

इस मौके पर बीस सूत्री समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उद्घाटन के बाद समिति के सदस्यों के बीच आपसी परिचय और विचार-विमर्श का दौर चला।

कार्यक्रम में बीडीओ सुशील कुमार, सीओ कुमारी नेहा, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, उपाध्यक्ष शिवजी ठाकुर, मुखिया संघ अध्यक्ष रामकुमार सिंह, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, भाजपा उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, युवा जदयू के प्रदेश सचिव मनोज पटेल, भाजपा प्रखंड संयोजक मणिकांत मिश्रा, राजेश ठाकुर, संजय पासवान समेत कई अन्य नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर