Explore

Search

May 25, 2026 7:44 pm

रघुनाथपुर : संठी पंचायत के सरपंच फतेबहादुर सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एक वर्ष से बीमार चल रहे थे सरपंच, सरयू नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड के संठी पंचायत के सरपंच और आदमपुर निवासी 75 वर्षीय फतेबहादुर सिंह का मंगलवार की रात्रि इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले एक वर्ष से अस्वस्थ थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

बुधवार को उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी तट पर संपन्न हुआ। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।

शोक व्यक्त करने वालों में मुखिया पुष्पलता सिंह, मुखिया पति अमित कुमार सिंह, प्रखंड सरपंच संघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह, सुनील सिंह, रत्नेश्वर सिंह, चिंता देवी, रामानंद राम, गंगासागर यादव, सत्यदेव शर्मा, श्रीनिवास यादव, पंकज कुमार, पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह, रविशंकर सिंह, पूर्व मुखिया निशा देवी व मुखिया विमलेश आदि शामिल रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर