Explore

Search

March 20, 2026 2:52 pm

हसनपुरा : पूर्व मुखिया मोहम्मद कलीम खान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया की हृदयगति रुकने से मौत, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के उसरी बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद कलीम खान का मंगलवार की रात 50 वर्ष की उम्र में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मोहम्मद कलीम खान वर्ष 2001 से 2005 तक उसरी बुजुर्ग पंचायत के मुखिया रहे। वर्तमान में उनकी पत्नी शमीमा खातून उसरी खुर्द पंचायत की मुखिया हैं। वे सामाजिक रूप से सक्रिय और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी माने जाते थे।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में हामिद रजा उर्फ डब्लू खान, नोमान अहमद, मुखिया विपिन सिंह, महेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार राम, मुर्शीद खान, इम्तियाज अहमद, टुनटुन सिंह, जय प्रकाश यादव, शिवशंकर यादव, शारीक इमाम, जावेद अली, शेख बदरुद्दीन, मोतीलाल प्रसाद, रविंद्र कुशवाहा, मोनू खान समेत कई लोग शामिल रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर