Explore

Search

June 26, 2026 9:39 pm

तरवारा : शहीद रामबाबू को आखिरी सलाम, आंसुओं के बीच गूंजा ‘भारत माता की जय’

अमर शहीद रामबाबू सिंह को अंतिम विदाई, गूंजे देशभक्ति के नारे

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखने उमड़ा जनसैलाब, ‘वीर जवान तुझे सलाम’ से गूंजा वातावरण

सीवान : जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए वासीलपुर निवासी रामबाबू सिंह की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, ‘भारत माता की जय’, ‘वीर जवान अमर रहें’ जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

युवकों की टोली पैदल और वाहनों के काफिले के साथ अंतिम यात्रा में शामिल हुई। रास्ते भर फूल बरसाए गए। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की भीड़ जुटी। हर कोई आंखों में आंसू और दिल में गर्व लिए अंतिम दर्शन को उमड़ा।

गांव वालों ने कहा कि उन्होंने बेटे को खोया जरूर है, पर गर्व है कि वह देश के लिए बलिदान हुआ। शहीद रामबाबू सिंह का यह अंतिम सफर पूरे जिले की श्रद्धा और सम्मान की मिसाल बन गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर