Explore

Search

March 21, 2026 6:46 pm

भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला, ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक

 

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भारतीय वायुसेना की पीओके में घुसकर बड़ी कार्रवाई, नौ आतंकी ठिकाने तबाह, पहलगाम हमले के जवाब में चला ऑपरेशन सिंदूर

भारत ने आखिरकार पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले का माकूल जवाब दे दिया है। भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सोमवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में एक साथ नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई में सभी टारगेटेड आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस ऑपरेशन को बेहद सटीक और नियंत्रित तरीके से अंजाम दिया गया। ऑपरेशन में पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया, जिससे साफ है कि भारत की यह कार्रवाई केवल आतंकवाद के खिलाफ थी, न कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की मंशा से।

इस कार्रवाई का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया, जिसका संकेत पहलगाम में मारे गए जवानों के पीछे छिपे संदेश से है। पहलगाम हमले में 25 भारतीय जवानों सहित एक नेपाली नागरिक की भी जान गई थी। हमलावरों ने जिन जवानों को निशाना बनाया, उनमें से कई विवाहित थे, और इस घटना को ‘सुहाग छीनने’ जैसा क्रूर हमला बताया गया। इसी पीड़ा को स्वर देकर भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को ‘सिंदूर’ नाम दिया।

बताया जा रहा है कि यह हमला रात एक बजे के आसपास किया गया जब अधिकांश क्षेत्र में सन्नाटा था। इससे पाकिस्तान को संभलने तक का मौका नहीं मिला। नौ ठिकानों पर की गई यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, “हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-उकसावे वाली थी। हम सिर्फ उन ठिकानों पर निशाना साध रहे थे जहां से भारत पर आतंकी साजिश रची जाती थी।”

ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत जानकारी रक्षा मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में आज शाम दी जाएगी। इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ ‘नो टॉलरेंस’ की नीति पर चल रहा है और हर हमला अब जवाबी कार्रवाई को जन्म देगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर