Explore

Search

March 4, 2026 10:23 pm

सिवान : जन समस्याओं के निदान की मांग को लेकर कांग्रेस का समाहरणालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, शिक्षा-स्वास्थ्य की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का मार्च और ज्ञापन सौंपा

सिवान में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने आम जनता की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। अपराध, भ्रष्टाचार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को 43 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौशाला रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से तख्तियों, झंडों और बैनरों के साथ मार्च निकाला। यह मार्च यदुवंशी नगर, अस्पताल रोड, दरबार सिनेमा, जेपी चौक, कचहरी रोड होते हुए समाहरणालय पहुंचा। समाहरणालय पर पहुंचने के बाद एसडीओ सुनील कुमार ने स्थिति की नजाकत को देखते हुए बातचीत की पहल की।

डीएम की अनुपस्थिति में कांग्रेस का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एडीएम नवनील कुमार और डीडीसी मुकेश कुमार से मिला और 43 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. विधु शेखर पांडेय, प्रदेश प्रतिनिधि डा. के एहतेशाम अहमद, प्रदुमन राय, ध्रुवलाल प्रसाद, मो. हक और शशि भूषण कुमार शामिल थे।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में अपराध और भ्रष्टाचार का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। भूमाफिया खुलेआम जमीन का दाखिल-खारिज करवा रहे हैं, जबकि गरीबों के मामलों को दबा दिया जाता है। थाना से लेकर प्रखंड कार्यालय तक दलालों का बोलबाला है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। सभा का संचालन कांग्रेस नेता जफर अहमद ने किया। मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता परमजीत पम्मी, मो. आसिफ, जमशेद अली, पवन ठाकुर, इंदु देवी, मो. चांद शेख समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर