Explore

Search

August 5, 2026 1:46 am

बड़हरिया : अगलगी में झुलसने से मासूम की मौत, डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कइल टोला में दर्दनाक हादसा, चार वर्षीय बच्ची की गई जान

बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के सियारी पंचायत स्थित कइल टोला के रंगवा टोला में बुधवार-गुरुवार की दोपहर अचानक लगी आग में चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई और करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई।

घटना में जान गंवाने वाली बच्ची की पहचान मुनमुन कुमार की पुत्री सुनीता कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना के समय मुनमुन कुमार के परिजन बाहर काम से गए हुए थे और सुनीता घर के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों से आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सारा सामान, कपड़े, अनाज, एक बकरी सहित करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जल गई। आग की चपेट में आने से सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि भी प्रदान की।

वहीं, सदर विधायक सह विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि उन्हें प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। समाचार भेजे जाने तक प्रशासन की ओर से स्थायी राहत राशि नहीं दी गई थी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर