Explore

Search

March 14, 2026 1:02 am

भगवानपुर हाट : बंदर ने विद्यालय में मचाया उत्पात, स्मार्ट क्लास का टीवी तोड़ा

भगवानपुर हाट : बंदर ने विद्यालय में मचाया उत्पात, स्मार्ट क्लास का टीवी तोड़ा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सहसरांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में घुसकर बंदर ने किया नुकसान, ग्रामीणों ने वन विभाग से की कार्रवाई की मांग

भगवानपुर हाट (सिवान): प्रखंड के सहसरांव गांव में एक बंदर का आतंक लोगों पर भारी पड़ रहा है। मंगलवार को यह बंदर गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में घुस गया और स्मार्ट क्लास रूम में लगे एलसीडी टीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य शंभू ठाकुर ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) को पत्र भेजकर सूचना दी है।

विद्यालय में हुए इस नुकसान के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को पकड़ने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों का उत्पात अब विद्यालयों तक पहुंच गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने बताया कि बंदर खेतों में फसल बर्बाद करने से लेकर घरों में घुसकर सामान नुकसान पहुंचाने तक कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस खास बंदर की हरकतों ने तो सभी को परेशान कर रखा है। वह घरों में रखे ऐनक तक तोड़ देता है। बंदर शीशे में अपनी परछाई देखकर भड़क उठता है और तब तक सिर पटकता है जब तक शीशा टूट न जाए।

स्थिति गंभीर होती जा रही है, लेकिन अब तक वन विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर