Explore

Search

March 16, 2026 2:31 am

भगवानपुर हाट : राज गौरव ने जेईई मेंस परीक्षा में लहराया परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट के मघरी गांव के होनहार छात्र राज गौरव ने जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

भगवानपुर हाट (सिवान): प्रखंड के मघरी गांव निवासी शिक्षक मंटू सिंह एवं शिक्षिका सोनी कुमारी के पुत्र राज गौरव ने जेईई मेंस परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उसकी इस सफलता पर पूरे गांव में खुशी की लहर है।

राज गौरव की इस उपलब्धि पर उनके दादा कामेश्वर सिंह, बड़े पापा दारा सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य स्वजनों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राज गौरव प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहा है।

राज गौरव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विकास सेंट्रल स्कूल, बसंतपुर से प्राप्त की। इसके बाद उसने उत्क्रमित हाई स्कूल रामपुर, बसंतपुर से मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इंटर की परीक्षा भी उसने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, करचोलिया, बसंतपुर से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ता गया।

राज गौरव की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी यदि लगन और मेहनत से पढ़ाई करें तो किसी भी बड़े मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर