Explore

Search

March 20, 2026 9:09 am

बड़हरिया : केनरा बैंक कैशियर रामदास मांझी की विदाई समारोह में उमड़ा स्नेह, भावुक हुआ माहौल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बड़हरिया स्थित केनरा बैंक शाखा में आयोजित विदाई सह रिटायरमेंट समारोह में बैंककर्मियों और ग्राहकों ने दी शुभकामनाएं

बड़हरिया (सिवान): प्रखंड के केनरा बैंक शाखा में मंगलवार को कैशियर रामदास मांझी के सेवा निवृत्त होने पर विदाई सह रिटायरमेंट समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बैंक के दर्जनों कर्मी और स्थानीय ग्राहक उपस्थित रहे। सभी ने मांझी जी को उनके सेवा काल के लिए सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान बैंककर्मियों ने कहा कि रामदास मांझी हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार, सजग और सहयोगी रहे हैं। उन्होंने ग्राहकों से मधुर संबंध बनाकर शाखा की छवि को बेहतर बनाया।

ब्रांच मैनेजर विजय कुमार चौबे ने मांझी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका अनुशासन और कार्यशैली आने वाले कर्मचारियों के लिए प्रेरणा है।
इस अवसर पर फरीद हसन खान, अभिनव कुमार, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, शकील अहमद, अनिल मांझी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

समारोह के अंत में सभी ने मांझी जी को उपहार एवं स्मृति चिह्न भेंट किए और उनके साथ बिताए पलों को साझा करते हुए विदाई दी।

 

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर