Explore

Search

June 27, 2026 7:40 pm

तरवारा : गोलीकांड के छह दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस, पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

तरवारा के कर्णपुरा में फायरिंग और लूट की घटना के सभी आरोपित अब तक फरार, पुलिस पर उठ रहे सवाल

तरवारा (सिवान): जीबी नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा में 23 अप्रैल को हुई फायरिंग और लूटपाट की सनसनीखेज घटना के छह दिन बीतने के बावजूद पुलिस अब तक एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस मामले में पीड़िता गीता देवी के आवेदन पर सात नामजद समेत कुल दो दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित स्वजन पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अब तक की प्रगति से लोग संतुष्ट नहीं हैं और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे और आमजन की सुरक्षा पर संकट बना रहेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर