Explore

Search

August 5, 2026 4:59 pm

हसनपुरा : अपहृता सिवान से बरामद, आरोपित प्रेमी को भेजा गया जेल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

72 घंटे के भीतर पुलिस ने किया अपहरण का खुलासा, न्यायालय में दर्ज हुआ बयान

हसनपुरा (सिवान): एमएच नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 अप्रैल को शादी की नीयत से अपहृत किशोरी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 72 घंटे के भीतर सिवान से बरामद कर लिया। सोमवार को सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) सोहन मिश्र ने अपहृता को न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत किया, जहां न्यायालय के आदेश पर उसे उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित प्रेमी मनु राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि अपहृता की मां ने 23 अप्रैल को दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए अपहृता की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है और अन्य आरोपितों की भी तलाश जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर