Explore

Search

March 4, 2026 4:43 pm

बसंतपुर : मार्च तक बसंतपुर सीएचसी में 1903 गर्भवती महिलाओं का कराया गया सुरक्षित प्रसव

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

स्वच्छ वातावरण और प्रशिक्षित टीम के देखरेख में हो रहे सुरक्षित संस्थागत प्रसव

सिवान: बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक कुल 1903 गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित और संस्थागत प्रसव कराया गया है। अप्रैल 2025 में अभी तक 103 प्रसव कराए जा चुके हैं। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि प्रसव कक्ष में स्वच्छ वातावरण, संक्रमण से बचाव के पूरे इंतजाम और प्रशिक्षित चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम हर समय मौजूद रहती है।

डॉ. प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ बिस्तर, कीटाणुरहित उपकरण, अनुभवी चिकित्सक और प्रशिक्षित नर्स मिलकर उस महत्वपूर्ण पल को सुरक्षित बनाते हैं जब मां अपने शिशु को पहली बार देखती है। उन्होंने कहा कि सही मायनों में संस्थागत प्रसव का उद्देश्य मातृ एवं शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

वहीं बीसीएम सह प्रभारी बीएचएम सरफराज अहमद ने बताया कि बसंतपुर सीएचसी के प्रसव कक्ष की प्रभारी स्टाफ नर्स मुन्नी कुमारी, रूपा रानी, एएनएम सीमा कुमारी, फुलमनी ब्राउद और रेणु देवी की देखरेख में यह कार्य संपन्न हुआ है। स्वास्थ्य विभाग लगातार संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर