Explore

Search

March 24, 2026 10:53 pm

सिवान : ट्रेनों में आरपीएफ ने चलाया जांच अभियान

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

यात्रियों को ज्वलनशील पदार्थों के खतरे से किया गया जागरूक, ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर हुई सघन जांच

सिवान: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रविवार को ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत यात्रियों को गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और पटाखों जैसे ज्वलनशील पदार्थों के साथ यात्रा न करने के लिए जागरूक किया गया। आरपीएफ द्वारा यात्रियों के सामानों की सघन जांच की गई और ज्वलनशील पदार्थों के साथ यात्रा करने के खतरों के बारे में जानकारी दी गई।

आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सिवान जंक्शन, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया एवं गाड़ियों संख्या 14005, 14006, 15707, 15708 में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेनों की खिड़कियों पर साइकिल टांगने, हुक में दूध का बलटा लटकाने जैसी गतिविधियों की भी जांच की गई। साथ ही, ट्रेनों में विस्फोटक व ज्वलनशील पदार्थों एवं धूम्रपान पर विशेष निगरानी रखी गई।

वाणिज्य स्टाफ की मदद से प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के टिकटों की भी जांच की गई। यात्रियों को बताया गया कि ज्वलनशील पदार्थों के साथ यात्रा करना न केवल खतरनाक है, बल्कि यह कानूनन दंडनीय अपराध भी है। अभियान के दौरान कोई भी यात्री उपरोक्त कृत करते हुए नहीं पाया गया। अभियान में एएसआई राजेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और जवान भी शामिल रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर