Explore

Search

August 5, 2026 11:20 am

दरौली : बाबा साहब के जन्म दिवस समारोह की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की समीक्षा बैठक

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

29 अप्रैल को आंबेडकर पार्क में संगोष्ठी सह सम्मेलन का आयोजन

दरौली (सिवान) : दरौली बाजार स्थित एक मैरेज हाल में शुक्रवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 29 अप्रैल को जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर के जन्म दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई।

भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम ने जानकारी दी कि बाबा साहब के जन्म दिवस के अवसर पर एक भव्य संगोष्ठी सह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

बैठक में मुन्ना तिवारी, कुंदन सिंह, सत्यम सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, मुंनी भगत, जगनारायण सिंह, समरजीत सिंह, सुभाष ठाकुर, शैलेंद्र मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने समारोह को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर