Explore

Search

August 6, 2026 5:00 am

सिसवन : दो स्वच्छता पर्यवेक्षकों से स्पष्टीकरण

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीडीओ ने मांगा जवाब, दी चेतावनी

सिसवन (सिवान) : प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को आयोजित स्वच्छता संबंधित बैठक में अनुपस्थित रहने वाले दो स्वच्छता पर्यवेक्षकों से प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि सिसवां कला पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक चंद्र भूषण सिंह एवं रामगढ़ पंचायत के पर्यवेक्षक मनीष भारती बिना सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहे।

बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक में पर्यवेक्षकों की भागीदारी अनिवार्य है। बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थिति से कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है, जो अस्वीकार्य है। दोनों पर्यवेक्षकों को 24 घंटे के भीतर अनुपस्थिति का संतोषजनक जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं दिया गया या जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने अन्य पर्यवेक्षकों को भी समयपालन और उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहने की चेतावनी दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर