Explore

Search

May 6, 2026 3:25 am

महाराजगंज : उचक्कों ने एक व्यक्ति से उड़ाए 50 हजार रुपये

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

शादी की खरीदारी करने आए युवक का झोला काट कर उड़ाए रुपए, पीड़ित ने थाने में दी सूचना

महाराजगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित संस्कृत प्रेस के समीप गुरुवार को एक व्यक्ति से उचक्कों ने 50 हजार रुपये की चोरी कर ली। यह घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित व्यक्ति शादी की तैयारियों के लिए खरीदारी कर रहा था।

पीड़ित बजरहियां गांव निवासी मुनमुन सिंह ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी के लिए खरीदारी करने महाराजगंज आया था। उसने पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये की नकद निकासी की और उसे एक झोले में रख लिया। इसके बाद वह शादी का कार्ड छपवाने एक दुकान पर गया। उसी दौरान भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने झोले से रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मुनमुन सिंह ने डायल 112 और महाराजगंज थाने को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के दुकानों और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर