Explore

Search

March 1, 2026 11:00 am

तरवारा : गोली कांड में दो दिनों बाद भी पुलिस को नहीं मिली सफलता

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

कर्णपुरा फायरिंग व लूटकांड में सात नामजद समेत दो दर्जन से अधिक पर मामला दर्ज, पुलिस छापेमारी में जुटी

तरवारा (सिवान): जीबी नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में बुधवार को हुई फायरिंग और लूट की घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़िता गीता देवी के आवेदन पर पुलिस ने सात नामजद समेत कुल दो दर्जन से अधिक लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।

नामजद अभियुक्तों में कर्णपुरा निवासी रंजन कुमार उर्फ खूनी, अभय कुमार, भक्कू सिंह, अमरजीत महतो, राजीव सिंह, रवि राज राजपुर और मुस्कान कुमार शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने हथियार के बल पर घर में घुसकर फायरिंग की, मारपीट की और जेवरात समेत कीमती सामान लूट लिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही जीबी नगर थाना की पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर