Explore

Search

June 21, 2026 7:12 pm

महाराजगंज : क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

महाराजगंज के विशुनपुर महुआरी में क्रिकेट खेलते वक्त दो पक्षों में हुआ विवाद, युवक को चाकू मारकर किया घायल, पीएमसीएच रेफर

महाराजगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के विशुनपुर महुआरी गांव में गुरुवार की दोपहर क्रिकेट खेल के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।

घायल युवक की पहचान विशुनपुर महुआरी निवासी शैलेश साह के पुत्र राहुल कुमार (20) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट खेलते वक्त दोनों टीमों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा राहुल कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया।

हमले में राहुल के सीने एवं पेट में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर