✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
मैरवा की बेटियों ने रचा इतिहास, विजयी लौटने पर हुआ शानदार सम्मान समारोह
मैरवा। हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ बिहार द्वारा पश्चिम चंपारण के बैरिया स्थित शहीद भगत सिंह खेल मैदान में 18 से 20 अप्रैल 2025 तक आयोजित प्रथम बिहार राज्य जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी की बेटियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया। चैंपियन बनकर लौटने पर खिलाड़ियों का मैरवा में जोरदार स्वागत किया गया।
खिलाड़ियों के स्वागत के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी में एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स इंचार्ज सलमा खातून, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी खुशबू कुमारी, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी खुशी पांडे, अरविंद ठाकुर, रंजीत लकड़ा, अंगद नाथ तिवारी समेत कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर, अंग-वस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
अकादमी के संस्थापक सह निदेशक संजय पाठक ने बताया कि बेटियों के हौसले को और ऊंचा करने के लिए जल्दी में ही यह छोटा आयोजन किया गया। आगे चलकर एक भव्य कार्यक्रम में सभी चैंपियन खिलाड़ियों को विधिवत सम्मानित किया जाएगा।
विजेता टीम की प्रशिक्षक की भूमिका विवेक कुमार सिंह ने निभाई, जिन्होंने लगातार मेहनत कर टीम को खिताब तक पहुंचाया। विजेता टीम में निक्की कुमारी, रूबी कुमारी, अंजली कुमारी, ज्योति कुमारी, अंशु कुमारी, वैष्णवी कुमारी, ज्योति कुमारी (जूनियर), नीतू कुमारी, अर्चना कुमारी, खुशी कुमारी और प्रिया कुमारी शामिल थीं।
चैंपियन बेटियों के मैरवा लौटने पर आरएलबीएसए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा, मुख्य संरक्षक डॉ. आर.एन. ओझा, आईएमए सिवान के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण सिंह, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. रीता सिंह, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रामजी चौधरी, डॉ. राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. विनय पांडेय, डॉ. आरती रानी पांडेय, डॉ. आर. शंकर, डॉ. इंद्र मोहन, डॉ. आशुतोष कुमार व डॉ. जे.एन. प्रसाद सहित अनेक लोगों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।