Explore

Search

June 20, 2026 10:21 am

बड़हरिया : जाम से लोग रहे हलकान, रेंगते रहे वाहन

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बड़हरिया में भीषण जाम से दोपहर में तीन घंटे तक रही अफरा-तफरी, प्रशासन रहा नदारद

बड़हरिया (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़हरिया-गोपालगंज, बड़हरिया-तरवारा और जामो रोड पर रविवार की दोपहर भीषण जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर 1 बजे से करीब 3 बजे तक लोगों को गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई और सड़क पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

दूर-दराज से आने-जाने वाले लोग इस जाम में फंसकर बेहाल रहे। वहीं बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे ठेला, खोमचा, ई-रिक्शा और अन्य गाड़ियों की अवैध पार्किंग के कारण जाम की समस्या लगातार बनी रहती है।

रविवार होने के कारण छुट्टी का दिन था, फिर भी जाम की स्थिति गंभीर रही और प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई। लोग प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर नाराज दिखे।

स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि आने वाले दिनों में आमजन को राहत मिल सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर