Explore

Search

March 3, 2026 9:54 pm

भगवानपुर हाट : पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन हिंदुओं की सुरक्षा का एकमात्र विकल्प : भाजयुमो जिला महामंत्री

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मुर्शिदाबाद की हिंसा पर जताई चिंता, ममता सरकार को बताया विफल

भगवानपुर हाट (सिवान): पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा और आरोपितों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रफुल्ल राज पांडेय ने कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही हिंसक घटनाएं और हिंदुओं पर अत्याचार चिंताजनक है। अब वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना समय की मांग है।

प्रफुल्ल राज पांडेय ने आरोप लगाया कि “मुर्शिदाबाद की घटना के आरोपितों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का खुला संरक्षण प्राप्त है। राज्य की सरकार हिंदुओं की जान, आबरू और संपत्ति की रक्षा करने में विफल साबित हो रही है।”

उन्होंने कहा कि बंगाल में उपद्रव, दंगे और घुसपैठ की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन चुकी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि “मुर्शिदाबाद में हुई घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला हैं। ममता सरकार की चुप्पी और प्रशासन की निष्क्रियता से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है, और आम हिंदू जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।”

प्रफुल्ल पांडेय ने कहा कि “बंगाल जल रहा है, लोग त्राहिमाम कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार राजनीतिक रोटियां सेंकने में व्यस्त है। यह न सिर्फ बंगाल, बल्कि पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है।”

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि समय रहते हस्तक्षेप कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, जिससे राज्य में शांति और सुरक्षा बहाल हो सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर