Explore

Search

March 5, 2026 8:14 pm

मैरवा : भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मैरवा (सिवान) : भारतीय जनता पार्टी की जीरादेई विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को नौतन मोड़ स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण और सम्माननीय है। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ही आज भाजपा न केवल देश की, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने गरीबों के लिए जितनी जनकल्याणकारी योजनाएं लाई हैं, उतना कार्य पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा नहीं किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत संरचना समेत सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को मजबूती प्रदान करें।

भाजपा नेता राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय भावना से प्रेरित होकर समाज और देश के विकास के लिए सतत कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, सिवान को-आपरेटिव चेयरमैन मनोज सिंह, प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार, परदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, मनोज जायसवाल, संदीप तुरहा, सरोज सिंह राणा, धर्मेंद्र मिश्रा, रामपुकार चौहान, चंद्रप्रकाश तिवारी, सौमिल उपाध्याय, राजकुमार बर्णवाल, सुमंत बर्णवाल, निशांत बर्णवाल, बिट्टू सिंह मौर्या, प्रमोद सिंह, सुधीर दुबे, धर्मेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर