Explore

Search

August 5, 2026 4:56 pm

हसनपुरा : शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, कई बीघा में खड़ी फसल जलकर राख

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

हसनपुरा के सिसवां कला गांव में गुरुवार को हुआ हादसा, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू

सिवान : एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार की शाम शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना में किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सहदेव सिंह के पांच कट्ठा, गुड्डू सिंह के 10 कट्ठा, दूधनाथ सिंह के पांच कट्ठा, योगेंद्र सिंह के आठ कट्ठा, त्रिभुवन सिंह के पांच कट्ठा, गौतम सिंह के 15 कट्ठा और वीरा रंगवा के पांच कट्ठा खेत में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने समय रहते प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे और बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद किसान काफी मर्माहत हैं और प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर