Explore

Search

March 13, 2026 1:16 am

सिवान : भाजपा के दमनात्मक कार्रवाई से डरने वाली नहीं है कांग्रेस पार्टी : डा. एहतेशाम

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

नेशनल हेराल्ड मामले में कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाला प्रतिरोध मार्च, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सिवान : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सिवान में प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डा. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने किया। मार्च के उपरांत प्रधान डाकघर के मुख्य द्वार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शन किया।

इस दौरान डा. एहतेशाम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के बल पर विपक्षी दलों को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दमनात्मक और प्रतिशोधात्मक कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। देश के गरीब, किसान, वंचित और युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ईडी का उपयोग राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को डराने-धमकाने के लिए कर रही है, लेकिन कांग्रेस का नेतृत्व – राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे – ऐसे किसी भी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं। डा. एहतेशाम ने यह भी कहा कि ईडी के मामलों में सजा दर 0.01 प्रतिशत से भी कम है, जिससे स्पष्ट होता है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने एलान किया कि कांग्रेस पार्टी देशभर में ईडी कार्यालयों और जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी और जनता को जागरूक करेगी कि यह लड़ाई लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए है।

कार्यक्रम में कमलेश कुमार सिंह बच्चू, ध्रुव लाल प्रसाद, लालबाबू खरवार, मेराज अहमद, सिराज आलम, शशि भूषण कुमार, विकास तिवारी, चंद्र मोहन तिवारी, सूर्यभान उपाध्याय, कृष्ण श्रीवास्तव, सैयद यमनी, दिलावर खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर