Explore

Search

March 17, 2026 9:39 am

सिसवन : शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए न्यायालय

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

ईशोपुर गांव में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने की कार्रवाई, मेडिकल जांच के बाद तीनों को भेजा गया जेल

सिसवन (सिवान): थाना क्षेत्र के ईशोपुर गांव में मंगलवार की रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सिसवन पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों में ईशोपुर के अजय राम, दीना राम और भागर निवासी राजनारायण महतो शामिल हैं। तीनों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद बुधवार को उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में शराब सेवन और इससे जुड़े किसी भी प्रकार की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर